WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राजस्थान के प्रमुख समाचार पत्र ।। Rajasthan ke pramukh samachar patra

FacebookX

राजस्थान के प्रमुख समाचार पत्र

Rajasthan ke pramukh samachar patra

  • राजस्थान में पत्रकारिता का इतिहास जनसाधारण का इतिहास कहा जा सकता है।
  • राजपूताना में वर्ष 1920 के पश्चात् जो समाचार-पत्र प्रारंभ हुए, वे स्वतंत्रता के भाव से ओत-प्रोत थे। इस समय प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्रों का उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक तथा राजनैतिक जागृति करना था।
  • राजस्थान में समाचार-पत्र, पत्रिकाओं की राजनीतिक जन-जागरण तथा जन-आंदोलनों में अहम भूमिका थी।
  • उस समय समाचार-पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन आसान नहीं था।
  • संपादकों तथा प्रकाशकों को कई प्रकार के अन्यायपूर्ण आदेशों की पालना करनी पड़ती थी, सजा भुगतनी पड़ती थी।
  • लोगों ने साहस कर राजस्थान में समाचार-पत्र, पत्रिकाओं का प्रकाशन जारी रखा तथा रियासतों के अत्याचार से लोगों को अवगत कराया।
  • मजहरुल सरूर राजपूताना का प्रथम समाचार पत्र 1849 ई. में भरतपुर से निकला था।
  • आगी बाणसमाचारपत्र इस समाचार-पत्र के प्रकाशक जयनारायण व्यास थे।
  • यह राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनैतिक समाचार पत्र था।
  • यह समाचार-पत्र ब्यावर(अजमेर) से प्रकाशित होता था।
  • मारवाड़ क्षेत्र में राजनैतिक जनजागृति लाने का श्रेय आगी-बाण समाचार-पत्र को दिया जाता है।
  • राजस्थानसमाचार पत्रइस समाचार पत्र का प्रकाशन ऋषिदत्त मेहता द्वारा किया गया।
  • हाड़ौती क्षेत्र में राजनैतिक जनजागृति उत्पन्न करने का श्रेय इसी समाचार पत्र को दिया जाता है।
  • पीप‘ – जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा की पत्रिका।
  • अखण्ड भारत समाचारपत्र जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित।
  • यह समाचार-पत्र मुम्बई से प्रकाशित किया जाता था।
  • मारवाड़ प्रजामण्डल तथा मारवाड़ प्रजा परिषद् में इस समाचार-पत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • पोपा बाई की पोल‘ – जयनारायण व्यास द्वारा प्रकाशित पत्रिका।
  • मारवाड़ सरकार के कुशासन तथा अत्याचारों को इस पत्रिका ने व्यंग्यपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।
READ MORE about  राजस्थान इतिहास के स्रोत Sources of Rajasthan History

राजस्थान सेवा संघ द्वारा प्रकाशित समाचारपत्र

1. नवीन राजस्थान

  • इस समाचार-पत्र का प्रकाशन वर्ष 1921 में प्रारंभ किया गया।
  • इस समाचार-पत्र का प्रकाशन ब्यावर(अजमेर) से किया गया।
  • इस समाचार-पत्र का सम्पादन रामनारायण चौधरी ने किया था।
  • ‘नवीन राजस्थान’ समाचार-पत्र पर रोक लगाए जाने के पश्चात् इसके स्थान पर तरुण राजस्थान समाचार-पत्र प्रकाशित किया गया।

2. तरुण राजस्थान

  • इस समाचार-पत्र का प्रकाशन वर्ष 1923 में प्रारंभ किया गया।
  • इस समाचार-पत्र का प्रकाशन ब्यावर से किया गया।
  • इस समाचार-पत्र का सम्पादन जयनारायण व्यास ने किया था।

3. राजस्थान केसरी

  • वर्ष 1920 में वर्धा (महाराष्ट्र) से विजयसिंह पथिक द्वारा प्रकाशित।
  • इस समाचार-पत्र के संस्थापक – राजस्थान सेवा संघ (विजय सिंह पथिक)
  • इस समाचार-पत्र का सम्पादन रामनारायण चौधरी द्वारा किया गया। सेठ जमनालाल बजाज द्वारा इस समाचार-पत्र को वित्तीय सहायता दी गई।
  • दैनिक नवज्योतिसमाचार पत्रइस समाचार-पत्र का मूल नाम ‘नवज्योति’ था।
  • यह समाचार-पत्र वर्ष 1936 में रामनारायण चौधरी द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया गया।
  • रामनारायण चौधरी ने ही आरंभ में इस समाचार-पत्र में सम्पादक की भूमिका का निर्वहन किया।
  • कालान्तर में कप्तान दुर्गादास चौधरी के द्वारा इस समाचार-पत्र का सम्पादन किया गया।
  • प्रतापसमाचारपत्रइस समाचार-पत्र का प्रकाशन वर्ष 1915-16 में गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा कानपुर (उत्तर प्रदेश) से किया गया।
  • इसी समाचार-पत्र ने ‘बिजौलिया किसान आंदोलन’ को भारत वर्ष में चर्चा का विषय बना दिया।
  • सज्जन कीर्ति सुधाकर‘ – मेवाड़ महाराणा सज्जन सिंह ने 1876 ई. में उदयपुर में सज्जन प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की थी।
  • 1876 ई. में इस प्रिंटिंग प्रेस से एक साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन (सज्जन कीर्ति सुधाकर) किया गया।
  • इस पत्रिका में मेवाड़ क्षेत्र की खबरें प्रकाशित होती थीं।
  • प्रजा सेवकसमाचारपत्रयह एक साप्ताहिक समाचार-पत्र था।
  • इस समाचार-पत्र के प्रकाशक अचलेश्वर प्रसाद शर्मा थे।
  • रियासतसमाचारपत्रइस समाचार पत्र का प्रकाशन दिल्ली से किया गया था।
  • इस समाचार पत्र में नीमूचणा हत्याकाण्ड की तुलना ‘जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड’ से की गई।
  • रियासतसमाचार पत्रइस समाचार पत्र का प्रकाशन जोधपुर से समुनेश जोशी के द्वारा किया गया।
  • इसी समाचार-पत्र में भोपाल के नवाब हमीद्दुल्ला और जोधपुर के महाराजा हनुवन्त सिंह के पाक में मिलने की योजना का खुलासा किया था।
  • राजपूताना गजटसमाचार पत्रमौलवी मुराद अली द्वारा 1885 ई. में इस समाचार पत्र का प्रकाशन अजमेर से किया गया था।
  • जय भूमिसमाचार पत्रइस समाचार पत्र का प्रकाशन गुलाब चंद काला ने वर्ष 1940 में जयपुर से किया था।
  • राजस्थान टाइम्ससमाचार पत्र 1885 ई. में वासुदेव शर्मा द्वारा अजमेर से प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र।
  • त्याग भूमिसमाचार पत्रहरिभाऊ उपाध्याय द्वारा वर्ष 1927 में अजमेर से प्रकाशित किया गया।
  • हरिभाऊ उपाध्याय अजमेर के एकमात्र मुख्यमंत्री
  • महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का श्रेय इस समाचार-पत्र को दिया जाता है।
  • लोकवाणीसमाचार पत्र इस समाचार पत्र का प्रकाशन वर्ष 1943 में जयपुर से किया गया।
  •  इस समाचार-पत्र का सम्पादन देवी शंकर तिवारी ने किया था।
  • इस समाचार-पत्र का प्रकाशन ‘सेठ जमनालाल बजाज’ की स्मृति में किया गया।
READ MORE about  रणथम्भौर के चौहान का इतिहास History of Ranthambhour
पुस्तकें/पत्रपत्रिकाएँलेखक
मेवाड़ का वर्तमान शासनमाणिक्यलाल वर्मा
जैसलमेर में गुण्डाराजसागरमल गोपा
रघुनाथ सिंह का मुकदमासागरमल गोपा
डंका पत्रिकाविजयसिंह पथिक/साधु सीताराम दास
मारवाड़ में उत्तरदायित्व शासन-आंदोलन क्योंजयनारायण व्यास
संघर्ष क्यों?रणछोड़दास गट्‌टानी
जो जिये देश के लिएशंकर सहाय शर्मा
प्रमुख गीतक्रांतिकारियों के गीत
जयनारायण व्यासडंके री चोट सुणदेशी औ राज
माणिक्यलाल वर्मापंछीड़ा गीत (बिजौलिया किसान आंदोलन के दौरान रचित)
 अरजी जीत (नानक भील की स्मृति में रचित)
हीरालाल शास्त्रीप्रलय प्रतिक्षा नमो: नमसपनो आयो
अर्जुनलाल सेठीखूनियां रो राज
उदयराज उज्ज्वलभानियां रा दूहासुराजा रा सोरठेअंहिसा रो गीत
भैरवलाल काला बादलकाला बादल गीत

Leave a Comment

You cannot copy content of this page