महाराणा फतेह सिंह (1884 – 1930 ई.)
Maharana Fateh Singh
- – महाराणा फतेह सिंह शिवरती के महाराजा दलसिंह के पुत्र थे।
- – उन्होंने राजपूतों में बहुविवाह, बालविवाह एवं फिजूलखर्ची पर रोक लगाई।
- – ब्रिटेन के राजकुमार केनॉट ऑर्थर विलियम पैट्रिक के मेवाड़ आगमन पर उन्होंने देवली में राजकुमार के हाथ से केनॉट (फतहसागर) बाँध की नींव रखवाई।
- – इन्होंने फतहसागर झील का निर्माण करवाया।
- – इनके काल में बिजोलिया किसान आंदोलन प्रारंभ हुआ था।
- – ऑर्डर ऑफ क्राउन ऑफ इंडिया इनकी उपाधि थी।
- – 1889 में ए.जी.जी. में वॉल्टर ने राजपूत हितकारिणी सभा की स्थापना की।
- – वर्ष 1903 में फतेह सिंह, एडवर्ड सप्तम के दरबार में शामिल होने जा रहे थे, तो केसरी सिंह बारहठ ने ‘चेतावनी रा चूंगट्या’ नामक 13 सोरठे लिखकर इन्हें दिए थे। इससे प्रभावित होकर ये दरबार में शरीक नहीं हुए।
Leave a Comment
You must be logged in to post a comment.