महाराणा जगत सिंह द्वितीय (1734 – 1751 ई.)

Maharana Jagat Singh Dvitiy

  • –  जगत सिंह द्वितीय के समय पेशवा बाजीराव प्रथम मेवाड़ आया था तथा उसने महाराणा के साथ चौथ वसूली का समझौता किया।
  • –  महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने माधो सिंह को जयपुर का शासन दिलाने के लिए जयपुर के उत्तराधिकार संघर्ष में हस्तक्षेप किया था।
  • –  इन्होंने पिछोला झील में जगनिवास महलों का निर्माण करवाया।
  • –  इनके दरबारी कवि नेकराम ने जगत विलास नामक ग्रंथ लिखा।
  • –  इन्होंने 17 जुलाई, 1734 को मराठों को राजस्थान से बाहर निकालने के लिए भीलवाड़ा में आयोजित हुरड़ा सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह सम्मेलन अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सका।
  • –  इनके समय अफगान शासक नादिरशाह ने 1739 ई. में दिल्ली पर आक्रमण किया।
  • –  कर्नल जेम्स टॉड ने जगत सिंह द्वितीय को विलासी, अस्थिर प्रकृति एवं अपव्ययी तथा सर्वथा अयोग्य शासक बताया है।

READ MORE about  अल्लट || Allat ||

About the author

thenotesadda.in

Leave a Comment

Follow Me

Copyright © 2025. Created by Meks. Powered by WordPress.

You cannot copy content of this page