महाराणा मोकल (1421 – 1433 ई.) || Maharana Mokal

  • –  यह महाराणा लक्ष सिंह व हंसाबाई का पुत्र था। चूंडा इसका संरक्षक था। हंसाबाई के विश्वास के कारण चूंडा मेवाड़ छोड़कर मालवा चला गया। इस समय मालवा का सुल्तान होशंगशाह था।
  • –  मोकल के प्रारंभिक शासन पर इनके मामा रणमल राठौड़ का प्रभाव था।
  • –  इसके दरबार में योगेश्वर एवं भट्ट विष्णु जैसे विद्वान तथा फना, वसील एवं मना जैसे कुशल शिल्पी रहते थे।
  • –  इसने परमार शासक भोज द्वारा बनवाए गए त्रिभुवन नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया, इसलिए इस मंदिर को मोकल का मंदिर/समिद्धेश्वर मंदिर’ कहा जाता है।
  • – मोकल ने एकलिंग जी मंदिर के परकोटे का निर्माण करवाया ।
  • – मोकल ने 1428 ई.  के ‘रामपुरा के युद्ध’ (भीलवाड़ा) में नागौर के फिरोज खाँ को पराजित किया था।
  • –  मोकल ने 1433 ई. में ‘जिलवाड़ा के युद्ध में गुजरात के शासक अहमदशाह को पराजित किया था। जिलवाड़ा में ही चाचा व मेरा नामक मेवाड़ी सरदारों द्वारा इसकी हत्या कर दी गई।

READ MORE about  महाराणा भीम सिंह (1778 - 1828 ई.) || Maharana Bhim singh

About the author

thenotesadda.in

Leave a Comment

Follow Me

Copyright © 2025. Created by Meks. Powered by WordPress.

You cannot copy content of this page