राणा हम्मीर (1326 – 1364 ई.) || Rana hammir

  • – राणा हम्मीर सिसोदा गाँव का निवासी था।
  • –  उसके पिता अरि सिंह और दादा लक्ष्मण सिंह थे।
  • – यह राणा शाखा अथवा सिसोदिया शाखा का प्रथम शासक था। इसने राणा की उपाधि धारण की।
  • –  सिसोदा ठिकाने के जागीरदार हम्मीर ने 1326 ई. में सोनगरा को हराकर चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया तथा गुहिल वंश की पुन: स्थापना की।
  • –  सिसोदा का जागीरदार होने के कारण इनको सिसोदिया कहा गया है तथा गुहिल वंश सिसोदिया वंश के नाम से जाना जाने लगा।
  • –  हम्मीर राणा शाखा का राजपूत था, इसलिए इसके बाद मेवाड़ के सभी शासक राणा/महाराणा कहलाए।
  • –  हम्मीर को मेवाड़ का उद्धारकभी कहा जाता है ।
  • –  इसे ‘रसिक प्रिया’ नामक पुस्तक में ‘वीर राजा’ तथा कुंभलगढ़ प्रशस्ति में ‘विषमघाटी पंचानन’ कहा गया है।
  • – उसने दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक को सिंगोली के युद्ध (बांसवाड़ा) में पराजित किया।
  • –  हम्मीर ने चित्तौड़ में अन्नपूर्णा माता (बरवड़ी माता) के मन्दिर का निर्माण करवाया।
  • –  बरवड़ी माता गुहिल वंश की ईष्ट देवी हैं तथा बाणमाता गुहिल वंश की कुल देवी हैं।

READ MORE about  जैत्र सिंह || Jetra singh

About the author

thenotesadda.in

Leave a Comment

Follow Me

Copyright © 2025. Created by Meks. Powered by WordPress.

You cannot copy content of this page