केकड़ी जिले का भौगोलिक-प्रशासनिक ढांचा
- घोषणा: 17 मार्च 2023
- मंत्रिमंडल मंजुरी: 4 अगस्त 2023
- स्थापना दिवस: 7 अगस्त 2023
- रामलुभाया समिति– समिति की सिफारिश पर नए जिलों का गठन किया गया है।
केकड़ी जिला – केकड़ी जिले को अजमेर व टोंक जिले से अलग करके बनाया गया है। केकड़ी जिले का निर्माण 6 तहसीलों को मिलाकर किया गया है। केकड़ी जिले में 6 तहसील और 5 उपखंड बनाये गए है।
| जिला नाम | केकड़ी |
| संभाग | अजमेर |
| तहसील | 6 |
| उपखंड | 5 |
| जिलों के साथ सीमा | 5 |
| प्रथम कलेक्टर | खजान सिंह |
| परिवहन कोड | RJ-48 |
| विधानसभा सीट | 2 (केकड़ी, मालपुरा सीट का कुछ क्षेत्र) |
| जलवायु | आर्द्र / CW |
| मिट्टी | जलोढ़ / दोमट |
| वनस्पति | पतझड़ी |
| प्रवाहित होने वाली नदी | बनास, डाई नदी |
केकड़ी जिला विविध तथ्य
- केकड़ी का प्राचीन नाम कनकवती था।
- केकड़ी अंतर्वर्ती जिला है।
- परिवहन कोड- RJ-48
- केकड़ी जिला पांच जिलों (अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, शाहपुरा एवं टोंक) से सीमा बनाता है।
- केकड़ी जिले में 6 तहसील (केकड़ी, सावर, भिनाय, सरवाड़, टोडारायसिंह, वं टांटोटी) है।
- अंगारो कि होली – केकड़ी में अंगारों की होली खेली जाती है, जो कि वहां की प्रसिद्ध होली है।
- भवई नृत्य- केकड़ी में भवई नृत्य किया जाता है, बाधो जी जाट को इस नृत्य का जनक माना जाता है।
केकड़ी में प्रवाहित होने वाली नदी
बनास नदी: खमनोर की पहाड़ी राजसमंद से निकलकर यह नदी केकड़ी से बहती हुई चंबल नदी में मिल जाती है।
डाई नदी: डाई नदी अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील की अरावली पहाड़ियों से निकलकर अजमेर, केकडी और टोंक जिलों में बहकर बिसलपुर के निकट बनास में मिल जाती है।
भिनाय
- 25 अक्टूबर 1905 को राजस्थान की प्रथम सहकारी समिति की स्थापना भिनाय में की गई है।
- कोड़ामार होली – भिनाय में कोड़ामार होली खेली जाती हैं, जो देशभर में प्रसिद्ध है।
टोडारायसिंह
- यहां संत पीपा की गुफा स्थित है।
- हाड़ी रानी की बावड़ी, भूपत की बावड़ी, सारड़ा की बावड़ी यहां स्थित है।
- मैहरकला गाँव: मैहरकला गांव में टोकरी निर्माण का कार्य किया जाता है।
- बीसलपुर बांध: टोडारायसिंह में स्थित है। यह राजस्थान की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना है।
सरवाड़
- रियासत काल में सरवाड़ को ठिकाने के रूप में जाना जाता था। यहां पर सरवाड़ का किला भी स्थित है।
- चौसठ जोगनी का मंदिर भी सरवाड़ में स्थित है।
- ख्वाजा फखरुद्दीन की दरगाह भी सरवाड़ में स्थित है।
- सरवाड़ से तामड़ा का उत्पादन किया जाता है।
केकड़ी जिला FAQs
केकड़ी जिले का पुराना नाम क्या है?
केकड़ी का प्राचीन नाम कनकवती है।
केकड़ी जिले में कितनी तहसील है?
केकड़ी जिले में 6 तहसील (केकड़ी, सावर, भिनाय, सरवाड़, टोडारायसिंह, वं टांटोटी) है।
केकड़ी जिले में कितने उपखंड बनाये गए है?
केकड़ी जिले में 5 उपखंड बनाये गए है। केकड़ी, सावर, भिनाय, सरवाड़ वं टोडारायसिंह
केकड़ी का जिला कलेक्टर कौन है?
केकड़ी जिले का जिला कलेक्टर खजान सिंह को बनाया गया है।
Leave a Comment
You must be logged in to post a comment.