WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अनूपगढ़ जिला दर्शन राजस्थान || anupgarh jila darshan

FacebookX

अनूपगढ़ जिला दर्शन राजस्थान || anupgarh jila darshan

 

राजस्थान का नया जिला अनूपगढ़- अनूपगढ़ जिले को श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले से अलग करके बनाया गया है। अनूपगढ़ जिले का निर्माण सात तहसीलों को मिलाकर किया गया है। जिसमें श्रीगंगानागर से अनूपगढ़, घड़साना, रावला, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर व बीकानेर जिले से छत्रगढ़ एवं खाजूवाला को शामिल किया गया है।

अनूपगढ़ जिले में 6 उपखंड बनाये गए है। अनूपगढ़ जिला मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल की 23 वीं वाहिनी स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर लैला मजनू की इकलौती मजार अनूपगढ़ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव बिंजौर में स्थित है।

NOTE: खाजूवाला और छत्तरगढ़ तहसीलों को अनूपगढ़ से हटाकर फिर से बीकानेर जिले में शामिल कर दिया है। अनूपगढ़ जिले में अब 4 उपखंड और 5 तहसीलें रह गई हैं।

 

अनूपगढ़ जिले का प्रशासनिक ढांचा

जिला नामअनूपगढ़
संभागबीकानेर
तहसील5
उपखंड4
प्रथम कलेक्टरकल्पना अग्रवाल
प्रथम SPकार्यरत ( राजेंद्र प्रसाद)
उपनामचुंघेर
आकृतिबैठे हुए शेर जैसी
संस्थापकअनूपसिंह (1678-79)
अंतर्राष्ट्रीय सीमापाकिस्तान
जिलों के साथ सीमागंगानगर व बीकानेर
जलवायुअर्ध शुष्क जलवायु ( पश्चिमी मरुस्थल)
कृषि जलवायु प्रदेशपश्चिमी नहरी मैदान (1B)
वनस्पतिमरुदभिद
नेशनल हाईवेNH 911
प्रवाहित होने वाली नदीघग्घर नदी

 

अनूपगढ़ जिले में शामिल 5 तहसील

क्र. सं.तहसील
1.अनूपगढ़
2.घड़साना
3.रावला
4.श्रीविजयनगर
5.रायसिंहनगर

 

अनूपगढ़ जिले में शामिल 4 उपखंड

क्र. सं.तहसील
1.अनूपगढ़
2.घड़साना
3.रायसिंहनगर
4.श्रीविजयनगर

 

अनूपगढ़ का इतिहास

अनूपगढ़ शहर का प्राचीन नाम चुंघेर था। चुंघेर (अनूपगढ़) और उसके आसपास के क्षेत्र पर भाटी शासकों का कब्ज़ा था। 1678 ई. में बीकानेर रियासत के महाराजा अनूप सिंह नेभाटी प्रमुखों को हटाकर इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और अनूपगढ़ किले का निर्माण करवाया। 1947 में भारत के विभाजन के बाद रियासतें समाप्त कर दी गईं और ड्योढ़ीवाले राजवी होने के कारण अनूपगढ़ को श्री गंगानगर जिले के अंतर्गत एक अलग तहसील बना दिया गया।

READ MORE about  फलौदी जिला

 

अनूपगढ़ जिले के दर्शनीय स्थल

 

बुढ्ढा जोहड़ गुरुद्वारा – डाबला गांव रायसिंह नगर में स्थित है। इस गुरुद्वारे का निर्माण फतेह सिंह द्वारा वर्ष 1953 – 54 में करवाया गया था, इसे राजस्थान के स्वर्ण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस गुरुद्वारे में प्रतिवर्ष श्रावण माह की अमावस्या को मेला भरता है।

अनूपगढ़ दुर्ग – यह दुर्ग मिट्टी से निर्मित है, जिसका निर्माण वर्ष 1678-79 में अनूप सिंह ने करवाया था।

पंपराम मेला – इस मेले का आयोजन विजयनगर में 6 से 12 फरवरी तक किया जाता है।

बीरबल सिंह स्मारक – रायसिंहनगर

  • बीरबल सिंह के नेतृत्व में 1 जुलाई, 1946 को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीरबल सिंह गोली लगने से शहीद हो गए है। उनकी याद में 17 जुलाई 1946 को राज्य में बीरबल दिवस मनाया गया।

बरोड़ सभ्यता – बरोड़ सभ्यता NH 911 पर बरोर गाँव में स्थित है। यह सिंधु घाटी सभ्यता है, वर्ष 2006 में यहां पर मिट्टी के बर्तन में 8000 मनके प्राप्त हुए थे।

खाजूवाला

  • BSF द्वारा राज्य में पहली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
  • तेल भंडार – गंगानगर-बीकानेर तेल बेसिन

 

घड़साना

तेल भंडार > बीकानेर-नागौर तेल बेसिन

घड़साना किसान आन्दोलन 2004-05

  • नेतृत्व – हेतराम बेनीवाल
  • जांच आयोग- R.S केजरीवाल जांच आयोग

 

अनूपगढ़ जिले में गंगनहर एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) नहर से सिंचाई की जाती है।अनूपगढ़ जिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक जिला मुख्यालय वाला जिला है।

 

READ MORE about  जयपुर ग्रामीण जिला दर्शन राजस्थान || jaipur gramin jila darshan

अनूपगढ़ जिला दर्शन FAQs

 

अनूपगढ़ जिले में कितनी तहसील है?

अनूपगढ़ जिले में सात तहसील- अनूपगढ़, घड़साना, रावला, श्रीविजयनगर, रायसिंहनगर, छत्रगढ़ एवं खाजूवाला है।

अनूपगढ़ जिले की आकृति किसके समान है?

अनूपगढ़ जिले की आकृति बैठे हुए शेर के समान है।

घड़साना किसान आंदोलन कब हुआ?

घड़साना किसान आंदोलन 2004-05 में हुआ। जिसमें बेकसूर किसानों को पुलिस की गोली से उड़ा दिया गया।

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page